अंकित मिश्रा : UPKeBol : गोण्डा। महाराजगंज निवासी एक एक बुजुर्ग महिला के कूल्हे के ऑपरेशन को लेकर दर-दर भटक रहे परिजनों को जिला अस्पताल गोंडा में उम्मीद जगी। किसी कारण वश चोट लगने से बुजुर्ग महिला के कूल्हे में गंभीर चोटे आ गई थी। जिसके कारण परिजन बेहतर इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे थे। कई जगहों से मायूस होकर लौटे परिजनों को जिला अस्पताल गोंडा में सफलता हाथ लगी।
यह भी पढ़ें : तलाशती रह गई पुलिस और लखनऊ कोर्ट में सरेंडर हो गया एक लाख का इनामिया
बताया जाता है कि मोहल्ला महाराजगंज निवासी बुजुर्ग महिला जलीलुल निशा सुबह उठ कर अपने नित्य कार्य के लिए शौचालय में गई। जहां उसका पैर फिसलने से गंभीर चोटे आ गई थी। परिजन शकील अहमद ने बताया कि चोट लगने के बाद जलीलुल निशा की घर पर ही पेन किलर की दवा चलती रही। लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ा तो जांच कराई। जिसमें महिला के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर आया। जिसे देखते हुए परिजन उसके इलाज के लिए लखनऊ तक गए।
जिला अस्पताल गोंडा में हुआ महिला का आपरेशन, कई जगहों से मायूस होकर लौटे थे महिला के परिजन
लेकिन महिला की उम्र अधिक होने के चलते किसी ने हाथ नहीं लगाया। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल गोंडा में लाकर भर्ती कराया। जहां आर्थो सर्जन डा. अतुल सिंह ने महिला को देख ऑपरेशन करने की बात कही।
आर्थो सर्जन डा.अतुल सिंह ने बताया कि महिला का ऑपरेशन काफी जटिल था। क्योंकि महिला की उम्र ज्यादा होने कारण उसमे कई चीजों को देखना होता है। उन्होंने बताया कि महिला का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया है और वह खतरे से बाहर है। इसी तरह उन्होंने कुछ दिन पहले भी करनैलगंज क्षेत्र के एक 95 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति जीत बहादुर का आपरेशन कर कामयाबी हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : तलाशती रह गई पुलिस और लखनऊ कोर्ट में सरेंडर हो गया एक लाख का इनामिया