- बहराइच में शिक्षकों की हुंकार: समस्याओं के समाधान की ठोस रणनीति, हर समस्या का हल संगठन के साथ : विद्या विलास पाठक
- बहराइच में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की जिला संयुक्त कार्य समिति की बैठक संपन्न
- शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर प्रस्ताव पारित, संगठन की मजबूती पर जोर
बहराइच। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जिला संयुक्त कार्य समिति की बैठक आजाद इंटर कॉलेज के सामने एचके हाउस सलारगंज पर रविवार को संपन्न हुई।अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने किया। संचालन कार्यवाहक महामंत्री यादवेंद्र यादव ने किया। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रांतीय मुख्य संरक्षक व राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित राधा कृष्ण पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ में , प्रांतीय संयुक्त मंत्री द्वय भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, बलवंत सिंह की विशेष उपस्थिति रही। जिला संरक्षक अश्विनी सिंह भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : बहराइच में बारूद के ढेर पर चल रहे होटल: आखिर कब जागेगा प्रशासन?

बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षक समस्याओं पर मंथन करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी 10 दिसंबर 2024 को सभी क्षेत्रीय इकाइयां खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपेगी तथा उनके स्तर पर लंबित समस्याओं का निस्तारण कराएंगी। इसके साथ ही एक से 10 तारीख तक अभियान चलाकर सभी क्षेत्रीय इकाइयां प्रत्येक सदस्य से उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगी।
जिला अध्यक्ष श्री पाठक ने बताया कि 15 दिसंबर 2024 तक सभी क्षेत्रीय इकाइयां अपने सदस्यता का अंशदान जिले पर जमा कराएंगी। जबकि 11 तारीख से 20 तारीख के मध्य में जनपद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी से मिलकर समस्याओं को अवगत कराएगा और समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेगा।
बैठक के प्रमुख निर्णय:
- – 10 दिसंबर 2024 को सभी क्षेत्रीय इकाइयां खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगी।
- – 1 से 10 दिसंबर के बीच अभियान चलाकर शिक्षकों की समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।
- – 15 दिसंबर 2024 तक सभी सदस्यता अंशदान जमा करने का निर्देश।
- – 11 से 20 दिसंबर के बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और वित्त अधिकारी से मिलकर समस्याओं के समाधान का प्रयास।

उन्होंने बहराइच जनपद के कार्य समिति द्वारा इस समय किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा बहराइच संपूर्ण प्रदेश में एक अपना विशेष स्थान रखता है वह यहां के संगठन के पदाधिकारी के कार्यशैली से ही संभव हुआ है शिक्षक, शिक्षकतत्व धर्म जरूर निभाएं यही हमारी जमा पूंजी है।
यह भी पढ़ें : बहराइच में बारूद के ढेर पर चल रहे होटल: आखिर कब जागेगा प्रशासन?