UPKeBol : बहराइच। यूपी के बहराइच जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी एक महिला को अपने भांजे से प्रेम हो गया। वह घर पर अपने तीन बच्चों को छोड़कर भांजे के संग मुंबई फुर्र हो गयी। घर पहुंचे पति को जब पत्नी की करतूत पता चली तो वह सकते में आ गया। परेशान पति ने रविवार शाम को तीनों बच्चों को बिस्कुट में मिलाकर जहर खिलाया इसके बाद खुद खा लिया। पति की तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्चे जिंदगी मौत से संघर्ष कर रहे हैं, दो बच्चों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें : साहब ! राह चलते पुलिस चौकी के सिपाही मुझे छेड़ते हैं, मेरे शरीर पर हाथ फेरते हैं
प्रेम में पागल मामी-भांजे 15 दिन पूर्व घर से रफूचक्कर हो गए। धर्मराज की पत्नी ममता घर पर अपनी 4 वर्षीय पुत्री मुस्कान, 8 वर्षीय पुत्री छाया और 12 वर्षीय पुत्र ऋतिक को छोड़ गयी। ग्रामीणों से पत्नी के फरार होने की जानकारी कश्मीर में नौकरी कर रहे धर्मराज को हुई तो वह आनन फानन में घर पहुंचा। उसने किसी तरह बच्चों को संभाला।
इसके बाद धर्मराज ने पत्नी के बारे में पता करना शुरू किया तो पता लगा कि उसकी पत्नी ममता अपने भांजे के साथ मुंबई चली गई है। धर्मराज ने भांजे के हिट मित्रों के सहयोग से उससे संपर्क कर ममता को लौटाने की बात कही। लेकिन ममता वापस नहीं लौटी।
इधर बच्चे लगातार मां के पास जाने की जिद कर रहे थे, इससे परेशान धर्मराज ने रविवार शाम को बिस्कुट में कीटनाशक पदार्थ मिलाकर पहले बच्चों को खिलाया फिर खुद भी खा लिया। आधे घंटे बाद जब धर्मराज और उसके बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तब सभी के जहर खाने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।
ग्रामीणों ने तत्काल रानीपुर थाने को फोन कर घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष आरती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने जहर खाकर तड़प रहे धर्मराज और तीनों बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही धर्मराज ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की छाया और रितिक की हालत काफी नाजुक है। जहर खाकर दम तोड़ने वाले ग्रामीण की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : साहब ! राह चलते पुलिस चौकी के सिपाही मुझे छेड़ते हैं, मेरे शरीर पर हाथ फेरते हैं