UPKeBol : लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की आहट के साथ ही सपा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। अंदर खाने से खबर है कि राज्य मुख्यालय पर हुई पार्टी की अहम बैठक में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की 65 सीटों पर सपा प्रत्याशी उतारने के संकेत दिए हैं जबकि I.N.D.I.A. सहयोगियों के लिए 15 सीटें निर्धारित की गयी हैं। सपा मुखिया ने कहा कि यह यूपी के साथ देश के भविष्य का चुनाव है ऐसे मे सभी 80 सीटों पर कार्यकर्ता तन मन से तैयारी मे जुट जाएं।
यह भी पढ़ें : यूपी में पीडीडीयू प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित
सपा के अंदर खाने से सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि इस बार लोकसभा चुनाव में सपा यूपी मे 65 सीटों पर यूपी में अपने उम्मीदवार उतारने को अंतिम निर्णय दे चुकी है। साथ ही सभी 65 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है, जबकि गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए समाजवादी पार्टी यूपी में 15 सीटें रखेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट निर्धारण का यह निर्णय सपा कार्यकारिणी की राज्य मुख्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया है। बैठक के आयोजन और उसमें लिए गए निर्णय की पुष्टि करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव की रुपरेखा तय करने और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए सपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई है।
सपा प्रवक्ता श्री चौधरी ने कहा कि संगठन के मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से साफ लफ्जों में कहा है कि यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी मे जुट जाएं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्पष्ट शब्दों में कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि यूपी की 80 सीटों में से 65 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को ही जीतना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह भी कहा है की आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 प्रदेश और देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने का यह लोकसभा चुनाव अंतिम चुनाव होगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्रत्येक चाल के प्रति सतर्क और सजग रहने का संदेश भी दिया है।
सपा ने सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है यह सीटें : सूत्र
सपा की राज्य मुख्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक में अमेठी, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, रायबरेली, ग़ाज़ियाबाद, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, बांसगांव, देवरिया, बागपत, मथुरा, बुलंदशहर, झाँसी, महाराजगंज की सीटों को सहयोगी दलों I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए छोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें : यूपी में पीडीडीयू प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित