Jal Shakti Minister received grand welcome in Khutehana market of Bahraich : विनय मिश्रा : खुटेहना : बहराइच। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चलकर श्रावस्ती जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के खुटेहना बाजार पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। अभूतपूर्व स्वागत से जल शक्ति मंत्री काफी गदगद दिखे, उन्होंने कोल्हुआ गांव पंचायत में पहुंचकर “हर घर जल योजना” की पानी टंकी का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि हर घर हर व्यक्ति को शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है।

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से चलकर वाया हुजूरपुर से खुटेहना बाजार बहराइच होते हुए श्रावस्ती जा रहे थे। दोपहर में जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह के खुटेहना बाजार पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुटेहना में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा, उमाशंकर तिवारी जिला उपाध्यक्ष, मंगल प्रसाद शुक्ल, चन्द्र देव तिवारी, मनीष देव तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, बराती लाल वर्मा, बृजेश तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, विनय मिश्र, शिव श्याम मिश्र, मन्नू मिश्रा, आशुतोष सिंह व अशोक कुमार गुप्ता सहित सैकडों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने विकास खण्ड पयागपुर अन्तर्गत ग्राम कोल्हुआ पाइप पेयजल परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कोल्हुआ गांव पंचायत में पहुँचकर “हर घर जल योजना” की पानी टंकी का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत उथले, मध्यम गहरे एवं गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों के साथ संवाद भी किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा समेत स्वागत कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।