UPKeBol : लखनऊ/अयोध्या। देश के बंटवारे के मामले को लेकर हिंदू महासभा के मुद्दे पर बयान बाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के मामले में अब जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान सामने आया है। जगतगुरु परमहंस आचार्य बोले कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सभी हदें पार कर दी हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले के घर 25 करोड़ भिजवा दूंगा। इतना ही नहीं गोली मारने वाले की विधिक सहायता करने की बात भी जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कही। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गोली नहीं मारी तो मैं खुद गोली मारूंगा।
यह भी पढ़ें : मेरठ में साबुन फैक्ट्री में जोरदार धमाका चार की मौत, कई घायल

आपको बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान भारत-पाकिस्तान बंटवारे के मामले को लेकर विवादित बयान दिया था। सपा नेता मौर्य ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर जिन्ना जिम्मेदार नहीं थे बल्कि हिंदू महासभा जिम्मेदार थी।
- जगतगुरु परमहंस आचार्य बोले स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार कर दी हैं सभी हदें, गोली मारने वाले की करूंगा विधिक सहायता
- जगतगुरु परमहंस आचार्य बोले अगर किसी ने गोली नहीं मारी तो मैं खुद मारूंगा गोली
स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू महासभा के साथ वीर सावरकर पर भी निशाना साधा था। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद देश के विभिन्न साधु संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अयोध्या के साधु संतों में खासी नाराजगी है।
स्वामी प्रसाद मौर्य के इसी विवादित बयान के बाद तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने साधु संतों के साथ मोहम्मद अली जिन्ना और स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। इसके बाद जगतगुरु परमहंस आचार्य ने घोषणा की कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सभी तरह की हदें पार कर चुके हैं। ऐसे में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को 25 करोड़ दूंगा।
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु ने कहा गोली मारने वाले के घर 25 करोड़ भिजवा दूंगा। इतना ही नहीं गोली मारने वाले की विधिक सहायता करने की बात भी जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कही। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गोली नहीं मारी तो मैं खुद गोली मारूंगा।
यह भी पढ़ें : मेरठ में साबुन फैक्ट्री में जोरदार धमाका चार की मौत, कई घायल