UPKeBol : फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सिर और हाथ विहीन बरामद धड़ के पास पड़े हाईब्रिड बैंगन के सहारे पुलिस के हाथ कातिलों के गिरेबान तक पहुँच गए। हत्या करने वाले महिला के सगे पट्टीदार निकले। पुलिस ने तीन कातिलों को दबोच लिया है जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस कहना है कि धड़ के के पास मिले बैगन के सहारे 24 घंटे में न सिर्फ कातिलों का पता चल गया बल्कि महिला के कटे सिर और हाथ को भी बरामद कर लिया गया है। महिला की हत्या का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों का हो रहा था उत्पीड़न, चार पेज का सुसाइड नोट लिख लगायी फांसी
कहावत है कि कातिल अपने पीछे कोई न कोई सबूत छोड़ जाता है। यही हुआ महिला की हत्या के मामले में। यूपी के फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना अंतर्गत कोरसम गांव के जंगल में दो दिन पूर्व एक महिला का धड़ बरामद हुआ था। महिला का सिर और हाथ कटा हुआ था।
मामला ब्लाइंड मर्डर का था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने। लाश को कब्जे में ले लिया। लेकिन महिला का सिर न होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। लेकिन लाश का पंचनामा करते समय आसपास पुलिस को हाइब्रिड लगभग 1 किलो बैंगन पड़े मिले। पंचनामा के दौरान पुलिस ने इन बैगनों को भी कब्जे में ले लिया।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बैंगन पर पड़े उंगलियों के निशान कोई इकट्ठा किया साथ ही बैंगन जिसमें बँधा हुआ था उस कपड़े की भी जांच हुई। बैंगन और कपड़े की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के अंदर महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया।
फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह नें बताया कि ब्लाइंड मर्डर के खुलासे की जिम्मेदारी कल्यानपुर थाने के एसएचओ के साथ सर्विलेंस टीम को सौंप गई थी। टीम ने बैंगन और कपड़े की मदद से महिला के ब्लाइंड मर्डर मामले को परतदर परत खोल दिया है।
एसपी ने बताया कि सर्विलेंस टीम के खुलासे में पता चला कि जिस महिला का मर्डर हुआ है उसका नाम रजनी देवी है। महिला कानपुर नगर के महराजपुर थाना अंतर्गत हाथीगांव की निवासी है। महिला के पति की मौत वर्ष 2015 में हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसके ससुर ने अपनी संपत्ति में महिला को हिस्सा नहीं दिया सारी जमीन ससुर ने अपने तीन पुत्रों के नाम कर दी।
इस पर महिला की ओर से न्यायालय में केस दायर किया गया। केस का रुख महिला के पक्ष में था जिसके चलते महिला के सगे जेठ शिवराम, सियाराम, जयराम और भतीजे अविनेश ने 9 नवंबर की रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश को कोरसम गांव के जंगल में फेंक दिया गया था, 10 नवंबर को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद किया था। लेकिन लाश के हाथ और सर गायब थे।
तीन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर महिला के कटे सिर और हाथ को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक कुएं से बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक आरोपी फरार है उसकी तलाश में मुखबिर की मदद से पुलिस टीमें निरंतर छापेमारी कर रही है।