विनोद श्रीवास्तव : UPKeBol : बहराइच। खेत में रविवार दोपहर बाद धान काटने गई दो सगी बहनों पर गन्ने के खेत से निकल कर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए सगी बहनें तेंदुए से भिड़ गई। लगभग 8 मिनट तक संघर्ष चला। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिस पर हमलावर तेंदुआ शोर सुनकर फिर गन्ने के खेत में चला गया। तेंदुए के हमले में घायल सगी बहनों की हालत काफी गंभीर है, दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : लखीमपुर में फिलिस्तीन का सपोर्ट करने वाला सिपाही सस्पेंड
- आदमखोर तेंदुए का हमला लगातार जारी, सप्ताह भर में दो बच्चों को बनाया निवाला, दहशत के साथ गुस्से में ग्रामीण
- हथिनी जयमाला और चंपाकली की कॉबिंग के सहारे तेंदुए को खदेड़ने में जुटा वन विभाग
आपको बता दें कि खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डल्लापुरवा के मजरा तेलियनपुरवा निवासी ममता (18 वर्ष) अपनी छोटी बहन मोना (13 वर्ष) पुत्री भोले के साथ रविवार को गांव के उत्तर धान के खेत में धान न काटने गयी हुई थी। जब दोनों बहने धान काट रही थी तभी बगल के गन्ने के खेत से निकले तेंदुआ ने दोनो बहनो पर हमला कर दिया, हिम्मत दिखाते हुए दोनो बहनो ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाना शुरु कर दिया।
जिसपर कुछ दूरी पर धान काट रहे ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। शोर सुनकर और भीड देखकर तेंदुआ पास में गन्ने के खेत में फिर घुस गया। तेंदुए के हमले में दोनो बहने गम्भीर रुप से घायल हुई हैं।
सूचना पाकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लहूलुहान ममता और मोना को तत्काल शिवपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बहनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
बताते चले इस घटना से पूर्व चौकसाहार गांव के दो मजरो में तेंदुआ ने एक बालक और बालिका पर हमला कर अपना निवाला बनाया है। लगातार हमलो के बाद तेंदुआ आदमखोर हो चुका है। उसको पकडने के लिए वन विभाग ने 6 पिंजडा, 20 कैमरे व कई स्थानों पर जाल लागाया है। लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है।
अब वन विभाग को जयमाला और चंपाकली का सहारा
उधर तेंदुए के लगातार हमलो से ग्रामीण दहशत में तो है ही उनमें गुस्सा भी पनप रहा है। ग्रामीणो का कहना है की खेत में फसल तैयार खड़ी है लेकिन तेंदुए के डर से फसल की कटाई प्रभावित हो रही है वही तेंदुआ के डर से
बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय भी नहीं जा पा रहे है।
यह भी पढ़ें : लखीमपुर में फिलिस्तीन का सपोर्ट करने वाला सिपाही सस्पेंड