- दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी का आवास खाली कराया गया, LG पर भाजपा का दबाव: दिल्ली में राजनीतिक भूचाल… देखें Video
नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सरकारी आवास जबरन खाली कराया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय का दावा है कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री का सरकारी आवास इस तरह खाली कराया गया है।
यह भी पढ़ें : लखीमपुर में बीजेपी विधायक को बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने पीटा, नामांकन धांधली का आरोप… देखें Video

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, भाजपा के इशारे पर दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने यह कदम उठाया है। LG द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी का सामान मुख्यमंत्री आवास से निकाला गया, और यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के किसी बड़े नेता को यह आवास आवंटित करने की तैयारी हो रही है।
PWD की टीम ने लगाया डबल लॉक
आज सुबह PWD (लोक निर्माण विभाग) की एक टीम मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची और वहां डबल लॉक लगा दिया। यह कार्रवाई तब हुई जब BJP ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास तो खाली कर दिया था, लेकिन उसे PWD को सही तरीके से हैंडओवर नहीं किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी जानकारी दी कि आतिशी ने अपना सामान इस आवास में शिफ्ट कर लिया था, लेकिन अब उसे भी बाहर निकाल दिया गया है। शाम के समय की कुछ तस्वीरों में मुख्यमंत्री आवास से सामान बाहर निकाला जाता देखा गया।
राजनीतिक समीकरण और आरोप-प्रत्यारोप.. यहां देखें Video 👇
यह घटना दिल्ली की राजनीति में भाजपा और AAP के बीच नए सिरे से संघर्ष का संकेत है। AAP का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है, जबकि भाजपा इसे नियमों का पालन करने से जुड़ा मामला बता रही है।