Upkebol : बरेली। एक तरफ भाजपा सरकार महिला अपराध को लेकर काफी गंभीर है तो वही दूसरी ओर उन्ही की पार्टी के कारिंदे महिला पर अत्याचार कर रहे है। हद तों तब हो गईं जब भाजपा के नेता कहें जानें वाले नेता जी ने अपनी पत्नी कों जमकर पीटा। इसके बाद नेता जी की पत्नी ने थाने का रुख़ किया। पुलिस महिला की शिकायत पर भाजपा नेता को थाने ले आई।
यह भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारी व चार्जशीटेड लोगों का नया समूह : डा दिनेश शर्मा
मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शराफत मियां की मजार कायस्थ वाली गली का है। जहां भाजपा के नेता कमल चतुर्वेदी का मकान है। उनकी पत्नी भक्ति चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि उनके पति कमल चतुर्वेदी भाजपा नेता है। शनिवार को वह अपने घर के लॉकर में कुछ सामान रख रही थी। सिर्फ इसी बात पर उनके पति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पत्नी के विरोध करने पर पति ने जमकर पीटा।
विलखते हुए पत्नी ने महिला थाने में की भाजपा नेता पति की शिकायत, भाजपा की मुहिम पर पानी फेरते उन्हीं की पार्टी के कारिंदे
पति की पिटाई से भक्ति चतुर्वेदी के मुंह, गले और हाथ में चोट आई। वह पति से जान का खतरा बताते हुए शाहबाद चौकी पहुंची। उन्होंने चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला ने बताया उनके साथ 2 महीने पहले भी मारपीट की गई थी, उन्होंने बताया कि भाजपा नेता ने इस कदर परेशान कर रखा है कि वह बीपी की गोलियां खाती है।
इसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को चौकी में बैठा लिया। पत्नी द्वारा भाजपा नेता पति की पुलिस में शिकायत के बाद हंगामा मच गया। तमाम नेता और कार्यकर्ता चौकी पहुंच गए। भाजपा नेता के चौकी पर बिठाए जाने पर हड़कप मच गया। चौकी इंचार्ज के पास भाजपा नेताओं सहित विधायक की सिफारिश आने लगी। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर फैसला करा दिया है, साथ ही भाजपा नेता को आगे ऐसा कदम न उठाने की चेतावनी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारी व चार्जशीटेड लोगों का नया समूह : डा दिनेश शर्मा