UPKeBol : अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के पहले राज्यमंत्री का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त प्रोफेसरों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने पठन-पाठन की स्थिति जांचने के साथ ही छात्र-छात्राओं से संवाद किया, कॉलेज की व्यवस्थाओं को देखकर वह काफी प्रसन्न नजर आई। इस दौरान राज्य मंत्री ने नवोन्मेषी शिक्षा पर बल दिया।
यह भी पढ़ें : फिर तेंदुए ने एक मासूम की ले ली जान, परिवार में मचा कोहराम
निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर कक्षा संचालन एवं पाठन-पाठन की जानकारी ली, महाविद्यालय में घूमकर छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने छात्राओं से तमाम प्रश्न किये तथा छात्राओं के जवाब से संतुष्ट नजर आयीं। कक्षाओं से निकलकर राज्यमंत्री ने पुस्तकालय, कम्पयूटर सेन्टर एवं गृह विज्ञान लैब का भी निरीक्षण किया।
पुस्तकालय में लाइब्रेरी आटोमेशन, ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था से राज्यमंत्री काफ़ी प्रसन्न नजर आयीं एवं लाइब्रेरी के अधिकतम प्रयोग के लिए कुछ सुझाव भी दिये। कम्प्यूटर सेन्टर में जाकर उन्होंने छात्राओं को शिक्षा में नवोन्मेषी प्रयोग के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण और स्थलीय सत्यापन के दौरान राज्यमंत्री ने महाविद्यालय की छात्राओं को संयुक्त रूप से केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की मौजूदा तमाम योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर डाॅ. अरविंद कुमार वर्मा, डाॅ. सुधा, डाॅ. विश्वनाथ द्विवेदी, डाॅ. अरुणकांत गौतम, डाॅ. मनोज गुप्ता, डाॅ. अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ. नंदन सिंह, डाॅ. सीमा यादव, रवीन्द्र वर्मा, कुंवर संजय भारती, डाॅ. पूनम, संगीता, चंद्रभान, डाॅ. सुनीता सिंह, वालेन्तिना प्रिया, सीता पांडेय, डा. भानू प्रताप राय, डाॅ. अनूप पांडेय, डाॅ. राजेश यादव, डाॅ. अजीत प्रताप सिंह डाॅ. विजय प्रकाश सिंह, डाॅ. महेन्द्र यादव, डाॅ. अतुल कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : फिर तेंदुए ने एक मासूम की ले ली जान, परिवार में मचा कोहराम