संतोष शुक्ला : UPKeBol : नेपाल। अशांत नेपाल फिर धीरे-धीरे शांत होने लगा है। सामान्य होती स्थिति को देखकर गृह मंत्रालय के निर्देश पर 43 घंटे बाद नेपालगंज में कर्फ्यू में 8 घंटे की ढील गुरुवार को दी गयी। इसके बाद भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। 3 दिन से भारतीय सीमा क्षेत्र में वाहनों के जाम चक्के फिर फर्राटे भरने लगे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को आवागमन शुरू हुआ। कर्फ्यू में छूट के साथ धारा 144 लगा दी गई है। हालांकि रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान का गृह जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
आपको बता दें कि भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बांके जिले में स्थित नेपालगन्ज उपमहानगर पालिका मे मंगलवार को दोपहर एक बजे के आसपास दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे पथराव के साथ आगजनी की घटनाएं हुई थी। सांप्रदायिक उपद्रव को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश कर्फ्यू लगा दिया गया था।
कड़ी सुरक्षा के बीच तीन दिन बाद सीमा पार हुए वाहन, भारत और नेपाल के सीमावर्ती नागरिकों ने भी ली राहत की सांस
नेपालगंज में कर्फ्यू के कारण भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा पर न सिर्फ आवागमन थम गया था बल्कि नेपाल जाने वाले सैकड़ो वाहनों की कतारें भारतीय सीमा क्षेत्र में लग गई थी। नेपाल में कर्फ्यू लगने के बाद सीमावर्ती रुपईडीहा बाजार में भी सन्नाटा पसर गया था। नेपाल के साथ भारतीय बाजार का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो गया था। कर्फ्यू के कारण दोनों देशों के सीमावर्ती नागरिकों का जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।
हालांकि 43 घंटे तक कर्फ्यू के बाद हालात सुधरते देखकर नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से विज्ञप्ति जारी कर नेपालगञ्ज बाँके मे सामान्य होती स्थित के नाते सुबह आठ बजे रात आठ बजे तक कर्फ्यू मे छूट दी गई है। कर्फ्यू में छूट के साथ ही सीमा पर कड़ी चौकसी के बीच आवागमन शुरू हो गया है।
बाँके नेपालगञ्ज के जिला अधिकारी विपिन आचार्य ने बताया कि हालात सुधर रहे हैं इसके चलते कर्फ्यू में ढील दी गई है लेकिन किसी प्रकार के जुलूस और प्रर्दशन की अनुमति नही है, जिलाधिकारी ने कहा कि कर्फ्यू में छूट के दौरान धारा 144 लगी है ऐसे में एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित नही हो सकते है, इसके साथ ही सभा, पोस्टर पर्चा बैनर पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।
यह भी पढ़ें : थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान का गृह जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत