- अब अयोध्या में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक राम मंदिर में होगा प्रभु रामलला का दर्शन
अयोध्या। रामलला का दर्शन करने के लिए पूरे देश से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ का देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय बढ़ा दिया है। अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। पूरे दिन में दो घंटे के लिए दर्शन बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें : अयोध्या में प्रतिदिन रामलला के दर्शन का टूट रहा रिकार्ड, उमड़ रही आस्था
गौरतलब हो कि रामलला को हर दिन नए रंग का वस्त्र धारण कराया जा रहा है। पहले सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही दर्शन किए जाने की अनुमति थी। लेकिन अब श्रद्धालु सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक राम मंदिर में प्रभु के भव्य दर्शन कर पाएंगे।
रामलला का दर्शन करने मुम्बई से आईं शैलजा ने बताया कि 5 घंटे के बाद मंदिर में प्रवेश मिला। बस किसी तरह प्रभु रामलला के दर्शन हो गए। हालांकि रामलला के दर्शन मिलने के बाद कुछ पलों में ही उनकी सारी थकान दूर हा गई। कर्नाटक से रामलला का दर्शन करने पहुंची एस कुमारी का भी यही कहना था। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे से ही दर्शन की लाइन में खड़ी थीं। 4 घंटे के बाद उन्हें रामलला का दर्शन करने का अवसर मिला। यही हाल लंबी कतार में दर्शन करने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का है।
राम डाक सेवा: पोस्टकार्ड के जरिए अयोध्या धाम से जोड़ने की पहल
अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिवस पर तिथि अंकित पोस्टकार्ड लेने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया गया था। जिससे आम जनता अपना डाक पता साझा कर पाएं। इस अवसर पर मुख्यालय क्षेत्र लखनऊ के पोस्ट मास्टर जनरल विवेक दक्ष ने कहा कि डाक सेवा आने वाले समय के लिए ऐतिहासिक तारीखों और घटनाओं को स्मृति बनाने एवं संजोगे रखने का एक अभिन्न अंग है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या में प्रतिदिन रामलला के दर्शन का टूट रहा रिकार्ड, उमड़ रही आस्था