- 48.8 करोड की संपत्ति को मालिक हैं करन भूषण सिंह
- मंहगी गाड़ियों के साथ असलहों के शौकीन करन पर है 22 करोड़ का बैंक कर्ज
Karan Bhushan Singh owns property worth Rs 48.8 crores : गोण्डा। जिले के कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए करण भूषण शरण सिंह 4 करोड़ 77 लाख 19 रूपए की चल और 43 करोड़ 71 लाख 9549 रूपए की अचल संपत्ति के मालिक है। करण भूषण महंगी गाड़ियों और असलहों के शौकीन हैं। उनके नाम छह गाड़ी तीन असलहे और 22 एकड भूमि भी है।
यह भी पढ़ें : सभी मजदूरों को सम्मान पूर्वक वेतन एवम् सामाजिक सुरक्षा उपल्ब्ध हो : खालिद चौधरी
करण भूषण ने छह लाख की बीमा पालिसी ले रखी है तो वहीं पंजाब नेशनल बैंक से 15 लाख की लाइफ पालिसी ली है। करण भूषण के पास दर्जन भर बैंक खाते और उनकी पत्नी के नाम चार खाते हैं। करण भूषण 33 साल के है और उन्होंने डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से एलएलबी की पढ़ाई की है साथ में बीबीए की शिक्षा आस्ट्रेलिया से की है, और इनकी पत्नी नेहा सिंह इंदिरा पुरम पब्लिक स्कूल की प्रबंधक है।
दोनों की 11वर्षीय बेटी कामाक्षी सिंह और नौ साल का बेटा अमर्थय भूषण सिंह है। करण भूषण राष्ट्रीय ट्रेप शूटर, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, कुश्ती और बैडमिंटन खेल खिलाड़ी हैं। इनकी रुचि खैलो में भी है।
कई देशों का कर चुके हैं दौरा
करण भूषण अब तक यूरोप, आस्ट्रेलिया, दुबई, सिंगापुर,और थाईलैंड की यात्रा कर चुके हैं। मौजूदा समय में करण भूषण उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सहकारी ग्राम विकास बैंक नवाबगंज के भी अध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें : सभी मजदूरों को सम्मान पूर्वक वेतन एवम् सामाजिक सुरक्षा उपल्ब्ध हो : खालिद चौधरी