Earthquake in India-Nepal :UPKeBol : नईदिल्ली। नेपाल और भारत में रविवार सुबह भूकंप से धरती डोल उठी, भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्रबिंदु नेपाल के काठमांडू से 55 किमी पश्चिम में स्थित था। भूकंप का असर सबसे अधिक नेपाल में रहा। भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ ही दिल्ली के NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते भारत और नेपाल में अफरा-तफरी की स्थिति दिखी।
यह भी पढ़ें : कपड़ा व्यवसायी फ्रेंड को फ्लैट पर बुला बंधक बनाकर वसूला 2.75 करोड़, फिर मास्टर माइंड चला गया जेल, 7 गिरफ्तार
भारत और नेपाल का अधिकांश इलाका भूकंप के डेंजर जोन 4 में स्थित है। जिसके चलते भारत और नेपाल में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रविवार को जब लोग सो कर उठे और अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त हो रहे थे तभी 7:24 बजे धरती कांपने लगी।
पहले तो लोगों ने सोचा कि सुबह सो कर उठे हैं इसलिए हो सकता है चक्कर आ रहे हो लेकिन जब रह रहकर दो बार झटके लगे तब लोगो को भूकंप आने का एहसास हुआ।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र नेपाल के मुताबिक भूकंप का केंद्रबिंदु नेपाल की राजधानी काठमांडू से पश्चिम में 55 किलोमीटर की दूरी पर धाडिंग इलाके में धरती के नीचे 14 किलोमीटर की दूरी पर पाया गया है। अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
सुबह 7:24 बजे महसूस हुए भूकंप के तेज झटके की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर भूकंप की तीव्रता और बढ़ती तो यह भूकंप जान माल के लिए नुकसानदायी साबित हो सकता था।
पडोसी राष्ट्र नेपाल के साथ ही भारत के दिल्ली-एनसीआर(NCR), बिहार और उत्तर प्रदेश में भूकंप से लोगों को धरती के कांपने का का एहसास हुआ। इससे लोगों में दहशत का माहौल देखा गया।
15 दिन में 5वीं बार आया भूकंप बड़ी तबाही का संकेत तो नहीं
आपको बता दें कि नेपाल में बीते 3 अक्टूबर को दोपहर बाद 2:40 बजे भूकंप के झटके आए थे इसके बाद 16 अक्टूबर को भी नेपाल में भूकंप से धरती कांपी थी। तब भी भारत के कई हिस्सों में भूकंप महसूस किया गया था। इसके अलावा 17 अक्टूबर को आधे घंटे के अंदर दो बार नेपाल में भूकंप के झटके लगे थे।
अब पाँचवी बार आज रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ऐसे में बार-बार आ रहे भूकंप किसी बड़ी तबाही का संकेत तो नहीं है। विशेषज्ञ यह सोचकर सिहर रहे हैं। क्योंकि 17 अक्टूबर को नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार रिएक्टर स्केल पैमाने पर 6.2 मापी गई थी।
यह भी पढ़ें : कपड़ा व्यवसायी फ्रेंड को फ्लैट पर बुला बंधक बनाकर वसूला 2.75 करोड़, फिर मास्टर माइंड चला गया जेल, 7 गिरफ्तार