UPKeBol : वाराणसी। भारतीय उद्योग परिसंघ ने अंतर्राष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी -2023 का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया है। इस आयोजन से उद्योग और भारतीय रेलवे के प्रमुख पार्टनर की भागीदारी में मुख्य रूप से जर्मनी, जापान, रूस और यूके कंट्री पवेलियन के साथ 11 देशों के 300 से अधिक व्यवसायिक संगठन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित नए प्रदर्शनी केंद्र में नवीनतम प्रौद्योगिकियों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : चिकित्सक हत्याकांडआरोपी किसी भी हाल में छूटने नहीं पाएंगे : मेनका गांधी
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस प्रदर्शनी में भारतीय रेलवे ने अब तक का सबसे बड़ा मंडप स्थापित किया है। जो रेल इंजन निर्माण के क्षेत्र में भारत की ताकत को दर्शा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, बैठकें और क्रेता -विक्रेता बैठकें शामिल हैं। जो रेल परिवहन क्षेत्र में तकनीकी प्रगति, नेटवर्क और एक ही मंच के तहत ज्ञान साझा करने का अवसर प्रदान कर रहा है। बनारस रेल इंजन कारखाना मण्डप को मुख्य प्रबन्धक प्रवीण कुमार की देख रेख में लगाया गया है।
12 से 14 अक्टूबर तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित है अंतर्राष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी-2023
प्रदर्शनी में भारतीय रेलवे ने स्थापित किया है अब तक का सबसे बड़ा मंडप
बरेका सभी उत्पादन इकाइयों और क्षेत्रीय रेलवे के साथ भारतीय रेलवे की ताकत क्षमताओं और भविष्य की आवश्यकताओं को प्रदर्शित करते हुए इस प्रदर्शनी में भाग ले रहा है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रेल प्रदर्शनी से सम्बंधित थीम व अन्य प्रदर्शन सामग्री की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत किया।
प्रदर्शित रेल लोको मॉडल तथा बरेका की रेल इंजन निर्यात क्षमता, वर्तमान उपलब्धियां को इंफोग्राफिक के माध्यम से दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में मुख्यत: बनारस रेल इंजन कारखाना में निर्मित किए जा रहे लोको संबंधित डिस्प्ले पोस्टर्स, पम्पलेट के माध्यम से आगंतुकों को अवगत कराते हुए विभिन्न प्रकार के डीजल एवं विद्युत रेल लोको मॉडल को सुंदरतम ढंग से दर्शाया गया है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
साथ ही स्क्रैप से बनाए गए मॉडल आगंतुकों का मन मोह रहे है। डबल्यू एपी 7, डबल्यू एजी 9 विद्युत लोको का वर्किंग मॉडल बच्चों के साथ दर्शकों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्रदर्शनी मे बरेका मंडप में लगे हुए लोको मॉडलों के साथ आगंतुको में सेल्फ़ी लेने का क्रेज देखा गया।
बरेका मंडप में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,प्लानिंग पूर्व रेलवे मनीष कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर डीजल आरआर प्रसाद, मुख्य विद्युत् इंजीनियर लोको अरूण शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : चिकित्सक हत्याकांडआरोपी किसी भी हाल में छूटने नहीं पाएंगे : मेनका गांधी