लखनऊ। महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में आज सोमवार को मालवीय मिशन इंटर कॉलेज (गोमतीनगर) सभागार में महामना स्मृति की 162वीं जयंती समारोह श्रद्धा, आस्था एवं सेवा समर्पण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, गीता का कर्मयोग समूचे विश्व के मानव के कल्याण की कामना करता है।
यह भी पढ़ें : बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, कई यात्रियों की हालत गंभीर
महामना मालवीय मिशन की ओर से आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल (केरल) आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, गीता का कर्मयोग समूचे विश्व के मानव के कल्याण की कामना करता है।उन्होंने कहा कि, महामना मालवीय असाधारण महापुरुष थे जिन्होंने सनातन भारतीय परंपरा, संस्कृति, शिक्षा एवं ज्ञान का लगातार प्रभावी विस्तारीकरण का कार्य किया वह अनूठा व अनुकरणीय है।
राज्यपाल ने आवाहन करते हुए कहा कि, सनातन भारत ने प्राचीनकाल से समूचे विश्व का नेतृत्व किया है अब हम भारतवंशी लगातार सनातन संस्कृति एवं प्रज्ञा का प्रभावी प्रवाह करें ताकि भारत विश्व गुरु बने और भारतीय परंपरा और परिवेश का डंका समूचे विश्व में बज सके।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल को मालवीय मिशन अध्यक्ष बहराइच (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, उपाध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट, महामंत्री आलोक शुक्ल, सचिव डॉ. कपिल शुक्ल, समाजसेवी डॉ. रईस अरशद मदनी व राष्ट्रीय विचार अभियान समन्वयक वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार सम्भव, संयोजक (अवध) डॉ. एसएन सिंह ने राज्यपाल का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।
समापन अवसर पर श्रद्धेय महामना मालवीय के जीवन चरित्र को आत्मसात कर भारत को विश्व गुरु बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मालवीय मिशन पुस्तक का विमोचन भी केरल के राज्यपाल की ओर से किया गया।
यह भी पढ़ें : बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, कई यात्रियों की हालत गंभीर