बहराइच के भाजपा कार्यालय विशेश्वरगंज परिसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में दीप प्रज्वलित करते जनप्रतिनिधि
SHARE
Highlights
विधानसभा क्षेत्र पयागपुर अंतर्गत भाजपा कार्यालय विशेश्वरगंज परिसर में आयोजित हुआ सम्मेलन
UPKeBol : बहराइच। विधानसभा क्षेत्र पयागपुर अंतर्गत भाजपा कार्यालय विशेश्वरगंज परिसर में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पारित किए जाने पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया, साथ ही सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
बहराइच के भाजपा कार्यालय विशेश्वरगंज परिसर में आयोजित नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम में मंचासीन जनप्रतिनिधि
सम्मेलन में मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जयसवाल एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। सदर विधायक ने कार्यक्रम में पहुंचकर सर्व प्रथम दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक अनुपमा जयसवाल व विशिष्ट अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा की आज प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा प्रदान किए गए आरक्षण के लिए धन्यवाद व्यक्त करने का उत्साह काबिले तारीफ है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सदन महिला को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देता है।
वहीं एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आई महिलाओं से कहा कि महिलाओं के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देती हूं तथा प्रधानमंत्री जी को महिलाओं के आरक्षण हेतु कानून लाने पर आभार एवम धन्यवाद व्यक्त करती हूं।
कार्यक्रम में मुख्यरूप विधायक सुभाष त्रिपाठी, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सुभाष त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख वंदना पांडेय, ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला महामंत्री, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पांडेय भाजपा, जिला पंचायत सदस्य ललिता चक्रवर्ती, उर्मिला शुक्ला, प्रियंका रावत, ममता जायसवाल, नीतू सिंह, रीता शर्मा, निशा आर्य, सभासद सुनीता देवी, सुमन यादव, अनिल सिंह, हरेन्द्र विक्रम सिंह, श्रीमती नगीना, राजकुमार शुक्ल, कपीश सिंह, ओम प्रकाश यादव, रेनू देवी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति व हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें : बहराइच के मिहींपुरवा में बेटे ने मां को लाठियों से पीट कर मार डाला