- जेल में बंद लुटेरी दुल्हन निकली एचआईवी पॉजिटिव, दुल्हन ने 5 लोगों से अब तक शादी कर मनाई थी सुहागरात
- मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड तक मचा हडकंप
- एचआईवी पॉजिटिव दुल्हन करती थी शादी फिर सुहागरात मनाकर सामान समेट हो जाती थी फरार
मुजफ्फरनगर। एचआईवी पॉजिटिव दुल्हन पहले शादी करती थी, फिर सुहागरात मनाकर सामान समेटकर फरार हो जाती थी। इस लुटेरी दुल्हन ने एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड तक 5 लोगों से अलग अलग समय पर शादी रचाई थी। अब जेल में बंद दुल्हन के एचआईवी पॉजिटिव होने की सूचना के बाद मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड तक हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें : बहराइच में कतर्निया घाट के प्रधान बंगला में आधी रात को पिंजरे में कैद हुआ उत्पाती तेंदुआ
आज के आधुनिक युग में तो दूल्हा और दुल्हन सुहागरात और हनीमून का प्लान शादी से पहले ही बना लेते हैं। शादी में क्या क्या होगा, सुहागरात में स्पेशल क्या रहेगा, यह पूरी तैयारी शादी से पहले कर ली जाती है, लेकिन इन दिनों एक दुल्हन ने पांच दूल्हों को ऐसा गिफ्ट दिया है जिससे हड़कंप मच गया है। जिससे अब पुलिस दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने वाले पांच अन्य दूल्हे की भी तलाश कर जाँच करवाने की तैयारी कर रही है। हालांकि इस दौरान पुलिस को पता चला है कि पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपनी जांच करा रहे हैं।
तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी के रहने वाले बादल ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रहने वाली युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दुल्हन और उसका भाई सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर, नगदी, मोबाइल और सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छह मई को दुल्हन समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से दुल्हन जिला जेल में बंद है।
पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से एचआईवी जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव निकली। एड्स की पुष्टि होते ही दुल्हन का उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया था कि एक रात की दुल्हन बनने वाली महिला अब तक पांच शादियां कर चुकी है। इसी अंदाज में वह सामान लेकर फरार हो जाती है। अभी तक इस मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी भी अदालत से स्वीकृत हो चुकी है।
जेल में बंद लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड के रुद्रपुर की निवासी बताई जा रही है, लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड के साथ यूपी के भोले-भाले युवकों को फंसाती थी। फिर उनसे शादी कर सुहागरात मनाकरके उन्हें लूटकर फरार हो जाती थी। महिला अकेली नहीं पूरे गिरोह के साथ काम करती थी। पिछले महीने लूटपाट की घटनाएं बढ़ जाने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा तो महिला को समेत उसके गैंग के सात और लोगों को धर दबोचा था। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया।
महिला ने जब बताया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है तो पुलिस के कान ही खड़े हो गए। महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर ने पुलिस-प्रशासन में मानों भूचाल सा ला दिया हो। पुलिस ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर महिला का टेस्ट करवाया। टेस्ट में भी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस अब महिला से उन लोगों के नाम पता करने में जुटी है, जिनके साथ सुहागरात मना चुकी है।
महिला ने पुलिस को उन पांच दूल्हों के बारे में भी बताया जिनसे शादी करके वह उन्हें लूटपाट का शिकार बना चुकी है। महिला के एचआईवी पॉजिटिव की खबर जब उससे शादी करने वाले उन पांच दूल्हों को लगी तो वह भी टेंशन में आ गए। पुलिस अब इनका भी टेस्ट करवाएगी।
पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले पैसे वालों से संपर्क बढ़ाती थी फिर उन्हें फंसाती थी। कुंवारे लोगों को टारगेट करके उनसे शादी करती थी। हालांकि पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के बाद जेल में बंद महिला बीमार हो गई तभी लुटेरी दुल्हन की जांच कराई गई तो उसके एचआईवी पॉजिटिव होने का पता चला। महिला ने इस दौरान किसी भी तरह की कोई दवा भी नहीं ली और वहां से चली गई।