- नेपाल में लुंबिनी के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने दिया इस्तीफा, जोख बहादुर महरा नए मुख्यमंत्री
- बहुमत न हासिल करने के बाद प्रदेश विधानसभा की बैठक में की इस्तीफे की घोषणा
- नेकपा (माओवादी केंद्र), नेकपा (एमाले), जसपा में सरकार बनाने पर बनी सहमति
In Nepal, Lumbini Chief Minister Dilli Bahadur Chaudhary resigns, Jokh Bahadur Mehra is the new Chief Minister : नेपाल। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चौधरी, दांग क्षेत्र 3 (क) से विधायक हैं। चौधरी को आठ राजनीतिक दलों के 53 सांसदों और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन पर पिछले साल 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। बहुमत न हासिल करने के बाद प्रदेश विधानसभा की बैठक में उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की, उनके इस्तीफा के बाद जोख बहादुर महरा नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : देश को लूटने वालों को करारा जवाब दे रही भाजपा सरकार : पद्मसेन
आपको बताते चलें कि एक महीने पहले केंद्र में सत्ता परिवर्तन के बाद 6 मार्च को नेकपा (माओवादी केंद्र) द्वारा अपना समर्थन वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री डिल्ली बहादुर चौधरी की सरकार अल्पमत में थी। इस बीच बहुमत जुटाने की कोशिश में उन्होंने विश्वास मत हासिल करने के मकसद से गुरुवार को प्रदेश विधानसभा की बैठक बुलाई थी। जिसमें बहुमत हासिल करने में नाकाम रहने के बाद उन्होंने विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की।
अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए बनने वाली अगली सकरार का वे गुण-दोष के आधार पर सरकार का समर्थन और विरोध करेंगे।
उनके इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन के लिए नेकपा (माओवादी केंद्र) के नेता जोख बहादुर महरा के नेतृत्व में
नेकपा (माओवादी केंद्र), नेकपा (एमाले), जनता समाजवादी पार्टी और नेकपा (ए. समाजवादी) के बीच 5 बिंदुओं का एक लिखित समझौता हुआ है।
इस समझौता पर गुरुवार सायं नेकपा (माओवादी केंद्र) के जोख बहादुर महरा, नेकपा (एमाले) की लीला गिरी, जनता समाजवादी पार्टी भंडारी लाल अहीर, नेकपा (ए. समाजवादी) के भगवती अधिकारी सहित निर्दल विधायक खग बस्नेत ने हस्ताक्षर किए।
नए मुख्यमंत्री महरा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह लंबे समय तक प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के सचिवालय में काम कर चुके हैं और रोल्पा क्षेत्र संख्या 1 (क) से विधायक हैं। वे लीला गिरी सरकार में लगभग तीन महीने तक वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : देश को लूटने वालों को करारा जवाब दे रही भाजपा सरकार : पद्मसेन