- बहराइच के कतर्नियाघाट में गन्ने के खेत मे फिर मिला तेन्दुए के शावक का शव, हड़कंप
Dead body of leopard cub found again in sugarcane field in Katarniaghat of Bahraich, panic : उवेश रहमान : बिछिया : बहराइच। बहराइच के कतर्नियाघाट में गन्ने के खेत मे फिर तेन्दुए के शावक का शव गुरुवार शाम को मिला है, तेन्दुए के शावक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सुजौली रेंज अंतर्गत ग्रामसभा सुजौली का मामला है, खेत में बरसीम काटने गए बच्चों ने मृत अवस्था मे तेंदुआ पड़ा देख कर शोर मचाया। वर्ष 2024 के शुरुआती महीने मे बाघ और तेंदुए की मौत का यह चौथा मामला है।
यह भी पढ़ें ☞ बहराइच में अराजक युवकों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद स्कार्पियो वाहन को किया क्षतिग्रस्त
जानकारी के मुताबिक फसल काट रहे किसान के बेटे जो खेत के पास बरसीम काटने गए थे तभी उनकी नजर गन्ने के खेत मे मृत अवस्था मे पड़े तेंदुए के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। तेंदुए की घटना से गांव व आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
लोगों ने सूचना सुजौली के वन कर्मियों को दी मौके पर पहुचे वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रोहित कुमार यादव, रेंजर कतर्नियाघाट अनूप कुमार, थानाध्यक्ष सुजौली सौरभ सिंह ने घटनास्थल के पास ग्रामीणों को हटाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने देर शाम शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर फ़ील्ड सहायक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ( विश्व प्रकृतिनिधि भारत) मंसूर अली भी मौजूद हैं।
यहाँ देखें Video 👇
इस मामले डीएफओ बी. शिव शंकर ने बताया कि रेंजर से पता करने के मुताबिक मादा तेंदुआ है। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया किसी जानवर के हमले में या किसी अन्य परिस्थितियों में हमले में उसकी मौत हुई है क्योंकि जानकारी के मुताबिक उसके गले में जख्म पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लिया गया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।