Real sisters committed suicide in Brahma Kumari Ashram, Agra : UPKeBol : आगरा। यूपी के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो सगी बहनों ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा इसके बाद एक साथ फांसी लगा ली। चार पेज के सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने अपनी व्यथा दर्शाते हुए आश्रम की एक महिला समेत चार लोगों को अपना गुनहगार बताया है। दोनों बहनों ने गुनहगारों को आसाराम बापू की तरह सजा देने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें : साल भर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो आज दीपावली की रात सिर्फ 11 बार करें इस मंत्र का जाप
यूपी के आगरा जिले में आगरा शहर में ब्रह्माकुमारी आश्रम स्थित है। इस आश्रम में जगनेर की निवासी सगी बहनें एकता और शिखा रहती थी। दोनों बहनों ने शनिवार को धनतेरस के मौके पर आश्रम में अपने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। लेकिन फांसी लगाने से पहले दोनों बहनों ने चार पेज का सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है।
आश्रम में फांसी लगाने वाली शिखा नें एक पेज में और एकता नें तीन पेज में अपने मन की पीड़ा लिखी है। दोनों बहनों ने आश्रम के नीरज सिंघल, नीरज के पिता, धौलपुर निवासी ताराचंद और ग्वालियर आश्रम में रहने वाली एक महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। दोनों बहनों ने इन चारों आरोपियों पर आश्रम में अनैतिक कार्य करने और रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।
दोनों बहनों ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि सेंटर का निर्माण नीरज करवा रहे थे केंद्र निर्माण के बाद साथ रहने की बात कही थी, लेकिन पैसा हड़पने के बाद नीरज आदि के अवैध संबंध आश्रम में रहने वाली महिला के साथ हो गए। महिला के बहकावे पर नीरज, उनके पिता और ताराचंद पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। दोनों बहनों ने आसाराम बापू की तरह आजीवन कारावास की सजा देने की गुहार लगाई है।
आगरा पुलिस में दोनों बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, साथ ही मौके से बरामद सुसाइड नोट को आधार बनाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में चार नाम का उल्लेख होने के बाद आश्रम में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है की घटना में अपना नाम आने के बाद नीरज और उनके पिता फरार हो गए हैं। वही आश्रम की महिला तथा एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से पूरे आगरा शहर में सनसनी फैल गई है।
15 साल साथ रहे फिर महिला से बन गए अवैध संबंध
फांसी लगाने वाली एकता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह 15 साल तक नीरज के साथ रही। नीरज ने सेंटर बनवाकर साथ रखने का वादा भी किया था। एकता ने अपने पत्र में लिखा है कि 15 साल साथ रहने के बावजूद नीरज के अवैध संबंध आश्रम में रहने वाली महिला के साथ हो गए।
जिसके चलते ग्वालियर आश्रम में रहने वाली महिला की बहकावे पर नीरज और उनके पिता साल भर से उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए नीरज समेत चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : साल भर पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो आज दीपावली की रात सिर्फ 11 बार करें इस मंत्र का जाप