- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौके पर हुई मौत… देखें Video
- आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहे थे वाहन सवार, अयोध्या के निवासी हैं सभी
लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गयी। यह हादसा आगरा से लखनऊ की तरफ जाते समय हुआ। वाहन में सवार सभी लोग अयोध्या के निवासी बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या के सीएचसी मया में वार्डबॉय का निर्वस्त्र लेटे हुए वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
आपको बताते चलें कि स्कार्पियो कार संख्या UP 32 ME 9493 पर सवार अयोध्या के विलासपुर नया बाजार निवासी वैभव पाण्डेय पुत्र अज्ञात उम्र करीब 35 वर्ष, मनोज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह उम्र करीब 45 वर्ष, अरविन्द सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र करीब 40 वर्ष और महेन्द्र सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उम्र करीब 38 वर्ष निवासी रजवापुर आगरा गए थे। गुरुवार को सभी को कार से वापस लखनऊ होते हुए अयोध्या जाना था।
कार सवार जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किमी संख्या 236 के पास थाना बांगरमऊ क्षेत्र पहुंची तभी स्कार्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। थाना बांगरमऊ पुलिस के मुताबिक कार में कुल 06 लोग (सभी पुरुष) सवार थे। सूचना पर थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर स्कोर्पियो सवार 03 घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन घटना में मौके पर ही अयोध्या के विलासपुर नया बाजार निवासी वैभव पाण्डेय पुत्र अज्ञात उम्र करीब 35 वर्ष, मनोज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह उम्र करीब 45 वर्ष, अरविन्द सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र करीब 40 वर्ष की मौत हो गयी जबकि महेन्द्र सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उम्र करीब 38 वर्ष निवासी रजवापुर गंभीर रूप से घायल है।
यहाँ देखें Video 👇
मौके पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ एवं थाना बांगरमऊ पुलिस मौजूद है, मृतकों के शवों को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भरकर पीएम हेतु भेजा गया है, हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवा कर यातायात सुचारू रूप से एक्सप्रेस-वे पर शुरू करवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : अयोध्या के सीएचसी मया में वार्डबॉय का निर्वस्त्र लेटे हुए वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप