- रामलला के दरबार के लिए पीलीभीत के मुस्लिम परिवार ने बनाई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी
Muslim family of Pilibhit made the world’s largest flute for the court of Ram Lalla : लखनऊ। रामलला के दरबार के लिए पीलीभीत के एक मुस्लिम परिवार ने विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी बनाई है। इस बांसुरी को अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखा जाएगा। रामलला को बांसुरी अर्पित करने के लिए शनिवार को पीलीभीत से अयोध्या के लिए रवाना हुई। रामलला के लिए बनी बांसुरी का जगह- जगह भव्य स्वागत करते हुए पूजा अर्चना की जा रही है।
यह भी पढ़ें : SFI के प्रोटेस्ट के बाद भड़के केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सड़क पर कुर्सी डालकर बैठे… देखें वीडियो

अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश और प्रदेश के जिलो की प्रसिद्ध वस्तु लोग अयोध्या धाम भेज रहे हैं, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बांसुरी नगरी जनपद
पीलीभीत से भी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी भेजी गयी है। विश्व की इस सबसे बड़ी बांसुरी को पीलीभीत के एक मुस्लिम परिवार के लोगों द्वारा बनाया गया है। इस बांसुरी की लंबाई (21 फिट) है, इस बांसुरी को अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखा जाएगा।
पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी इस बांसुरी को पीलीभीत के सबसे पुराने बांसुरी कारीगर नवी एंड संस के मालिक मशहूर कारीगर स्व. नबाव अहमद की पत्नी हिना परवीन, शमशाद अहमद और उनके सुपुत्र अरवाज ने तैयार किया है, भव्य बांसुरी को दस दिनों में तैयार किया गया है।
सीतापुर में हुआ रामलला के लिए बनी बांसुरी का भव्य स्वागत
विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी शनिवार को पीलीभीत से अयोध्या के लिए रवाना हुई।लखीमपुर शहर के एलआरपी रोड होते हुए सीतापुर पहुँचने पर रामलला के लिए बनी विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी का स्वागत जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने नैपालापुर चौराहे पर किया।
- जिलाध्यक्ष भाजपा ने कार्यकर्ताओं के साथ बांसुरी का किया पूजन अर्चन
आपको बता दे कि संपूर्ण भारत से प्रभु श्री राम के भक्तगण एक से एक बढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन कर उपहार भेज रहे है। कही से सबसे बड़ा ताला तो कही से सबसे बड़ी पादुका कही से सबसे बड़ी अगरबत्ती जैसे उपहार भेजे जा रहे है। पीलीभीत के विहिप के जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा सबसे बड़ी बांसुरी का उपहार प्रभु श्री राम के लिए भेंट किया जा रहा है। जिसका स्वागत सीतापुर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ नैपालापुर चौराहे पर किया गया। उन्होने बांसुरी का पूजन अर्चन भी किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इंदू सिंह, नीरज वर्मा, नैमिष रत्न तिवारी, जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला मंत्री उदित बाजपेई, सुनील मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, महामंत्री तरुण, जिला मंत्री कामेश ,रितेश सिंह, नीरज अवस्थी, दिलीप, विहिप नगर संदीप सक्सेना, लवकुश, सूरज, अनूप खेतान, आशीष शास्त्री, अनुराग रोशन, अशोक त्रिवेदी, के बाजपेई, प्रदीप तिवारी, संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।