अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मोहम्मद सहील विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव बनाये गए हैं। उत्तर प्रदेश सेवा आयोग, प्रयागराज के चयन वर्ष 2023-24 के सापेक्ष श्रीराज्यपाल की संस्तुति के उपरांत मो. सहील को सहायक कुलसचिव से प्रोन्नत कर उप कुलसचिव बनाया गया है। मो. सहील के अवध विश्वविद्यालय का उप कुल सचिव बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने भी मोहम्मद सहील को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
यह भी पढ़ें : प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में 14 जनवरी से शुरू होगा सौ ई-बसों का संचालन
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने मो. सहील को उप कुलसचिव बनाये जाने पर सर्वप्रथम बधाई दी है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय में सोमवार को उप कुलसचिव के पद का दायित्व सम्भालने पर मो. सहील को बधाई दी।
बधाई देने वालों का लगा ताँता, मोहम्मद सहील बोले विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए करेंगे हर संभव कार्य
आपको बताते चलें कि मो. सहील, विश्वविद्यालय में 19 अगस्त, 2020 से 31 दिसम्बर, 2023 तक सहायक कुलसचिव के पद पर कार्यरत रहे। इन्होंने विवि में सहायक कुलसचिव के पद पर रहते हुए प्रशासनिक दायित्वों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मोहम्मद सहील की इस उपलब्धि पर कुलसचिव डाॅ. अंजनी कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डाॅ0 रीमा श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है।
मो. सहील ने उप कुलसचिव का कार्यभार संभालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को ऊंचाइयों पर ले जाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर और बेहतर हो डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे उनका यही लक्ष्य है। मोहम्मद सहील ने कहा कि विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए वह जो भी संभव हो सकेगा वह कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें : प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या में 14 जनवरी से शुरू होगा सौ ई-बसों का संचालन