उवेश रहमान: जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत एक गांव में बीते गुरुवार को एक ग्रामीण के ट्रैक्टर के हैरो में तेंदुए की पूंछ फंसी मिली। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सूचना वन विभाग को दी इस दौरान मौके पर पहुचे वन कर्मियों ने डोएफओ कतर्नियाघाट बी शिव शंकर के निर्देश पर पूँछ को कब्जे में लिया। घटना से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ किन्ही कारणोंवश हैरो में फंस गया जो किसी तरह अपने आप को छुड़ा कर भाग निकला लेकिन उसकी पूंछ उसी में फंस गई। घटना की जांच में वन विभाग की टीम जुटी हुई है।
डीएफओ कतर्नियाघाट बी शिवशंकर ने बताया कि घटना ककरहा रेंज की है और बीते गुरुवार की है। ट्रैक्टर के हैरो में तेंदुए की पूछ फंसे की होने की सूचना पर उसे निकाल कर एनटीसीए के गाइडलाइन के अनुसार उसे जलाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कैमरा ट्रैपिंग के जरिए मोनिटरिंग कर तेंदुए पर नज़र रखी जा रही है अगर तेंदुआ जख्मी पाया गया तो उसका इलाज किया जाएगा। साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गयी है।