- बहराइच के सीमावर्ती गांव आम्बा में भारत नेपाल मैत्री वन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, एक वृक्ष मां के नाम पर लोगों को किया गया जागरूक
- गेरुआ अमृत उपवन केंद्र पर प्रधानमंत्री आवास के दस लाभार्थियों को वितरित किया गया पौधा
- डीएफओ कतर्नियाघाट,सीडीओ,उप कमाण्डेन्ट ने रोपित किए पौधे, लोगों को पौधरोपण के प्रति किया जागरूक
उवेश रहमान : बिछिया : बहराइच। बहराइच के सीमावर्ती गांव आम्बा में भारत नेपाल मैत्री वन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ, एक वृक्ष मां के नाम पर रोपण करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही कतर्नियाघाट के गेरुआ अमृत उपवन केंद्र पर प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवशंकर, सीडीओ व उप कमांडेंट मेग्जनाथ राउत की उपस्थिति में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास के दस लाभार्थियों को पौधे वितरित किये गए। इस दौरान डीएफओ, सीडीओ व उप कमाण्डेन्ट एसएसबी मेघनाथ राउत ने पौधरोपण करते हुए लोगों को पौध रोपण के प्रति जागरूक किया गया।
यह भी पढ़ें : बहराइच में पूरी रात घाघरा नदी के टापू पर फंसे रहे लोग, मची रही अफरातफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन में 120 सुरक्षित निकाले…देखें Video

जनपद बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल इलाके में सीमा से सटे आम्बा गांव में स्थित गेरुआ अमृत उपवन केंद्र पर शुक्रवार को एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत भारत नेपाल मैत्री वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रहे पंधारी यादव प्रमुख सचिव विज्ञान एंव प्रोधोगिकी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन में अतिआवश्यक है। इस प्लांटेशन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोग ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे ताकि आने वाली पीढ़ियों का जीवन आसान हो सके पेडों का संरक्षण करें ताकि पर्यावरण में बढोत्तरी होती रहे।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम्या आर ने लोगों को एक वृक्ष अपने माँ के नाम से लगाने के लिए जागरूक किया। साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर वनों की रक्षा का संकल्प लोगों दिलाया गया इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास के दस लाभार्थियों को पौधे वितरित किये गए।