- ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी पर लगातार बढ़ रहा है खतरा : अभिषेक
- पृथ्वी दिवस पर एसएसपी इंटर कालेज गिरिजापुरी में न्यूज़ संस्था के संयोजन में हुए कार्यक्रम
- पृथ्वी के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए आयोजित हुई कला प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Danger to Earth is continuously increasing due to global warming: Abhishek : उवेश रहमान : बिछिया : बहराइच। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी पर लगातार खतरा बढ़ रहा है, यह मानव सभ्यता के लिए काफी घातक है यह बात न्यूज संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने कहीं। पृथ्वी दिवस पर एसएसपी इंटर कालेज गिरिजापुरी में न्यूज़ संस्था के संयोजन में कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पृथ्वी के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कला प्रतियोगिता आयोजित हुई, प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
यह भी पढ़ें : बहराइच में निजी नर्सिंग होम में सरकारी डॉक्टर ने किया मरीज के पथरी का ऑपरेशन, मौत

पृथ्वी दिवस पर शारदा सहायक परियोजना इंटर कालेज गिरिजापुरी में संस्था न्यूज़ के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया साथ ही चित्र कला के ज़रिए छात्रों ने पृथ्वी के प्रति जागरूकता मुद्दों को अपनी कला के ज़रिये उकेरा।
संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने छात्रों को पृथ्वी के महत्व के बारे जानकारी दी और बताया कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने बच्चों से जंगल मे पाए जाने वन्य जीवों के बारे चर्चा कर जानकारी प्राप्त कर उन्हें जागरूक किया।
प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि जंगल मे ही हम सभी रह रहे है तो हमे जंगल मे रहने वाले वन्य जीवों के के ब्यवहार के बारे में भी जानकारी रखनी होगी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था हाथी मानव संघर्ष की रोकने पर भी काम कर रही है। छात्रों को जानकारी देते हुए उन्होंने प्लास्टिक से बनी चीजों के कम इस्तेमाल पर जागरूक किया।
यह भी पढ़ें : बहराइच में निजी नर्सिंग होम में सरकारी डॉक्टर ने किया मरीज के पथरी का ऑपरेशन, मौत