- देश को लूटने वालों को करारा जवाब दे रही भाजपा सरकार : पद्मसेन
- विपक्षी दलों की रैली के जवाब में भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिनाकर विपक्षियों को ललकार रहे
BJP government is giving a befitting reply to those who looted the country: Padmasen : अंबेडकरनगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली के जवाब में भाजपा राष्ट्र से लेकर जनपदों तक प्रेस वार्ता कर विपक्षी दलों के रैली का जवाब दे रही है। जिसके क्रम में भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिनाकर विपक्षियों को ललकार रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बहराइच के विशेश्वरगंज में चुनावी रंजिश में वृद्ध की हत्या कर शव को खेत में फेंका
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है। मोदी इस बात की गारंटी दे रहे है कि जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा।
पदमसेन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 10 वर्षों की चहुमुखी विकास के कार्य को लेकर चुनाव में उतरी है।मोदी ने भारत को विश्व के विकसित राष्ट्र में शामिल कराने का लक्ष्य लिया है।
विपक्षी दल दल चाहते हैं कि उनके भ्रष्ट्राचार पर कोई कार्यवाही न हो यह विपक्षी गठबंधन जन बंधन नहीं है यह ठग बंधन है।आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह रैली हो रही है।कांग्रेस कहती है कि यह पूरे गठबंधन की रैली है।
जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में बंद विपक्षी गठबंधन के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखण्ड के हेमंत सोरेन, मंत्री सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया को कोर्ट जमानत नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें : बहराइच के विशेश्वरगंज में चुनावी रंजिश में वृद्ध की हत्या कर शव को खेत में फेंका