- प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सरयू घाट पर विधि-विधान से हुआ दुःख दूरिया माता का पूजन
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व गुरुवार को सरयू घाट पर विधि-विधान से दुःख दूरिया माता का पूजन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव बिना विघ्न बाधा के संपन्न हो इसके लिए पूजन अर्चन हुआ, कार्यक्रम में 4 हजार सुहागिनें सहभागी बनी।
यह भी पढ़ें : प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, गन्ने का मूल्य 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने सहभागी बनी माता का पूजन अर्चन किया और कहा कि हम सभी भारतवासियों के लिए 22 जनवरी सबसे बड़ा दिन है। प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे है, हम सभी देश वासियों की मनोकामना पूर्ण हो रही है। ऐसे में निर्विघ्न कार्यक्रम संपन्न हो यही कामना है। इस अवसर पर सभी बहनों ने अवसान माता की पूजा कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की। पूजा अर्चना तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कराया।
कार्यक्रम की संयोजक राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, श्रीमती आभा सिंह, सीमा तिवारी, सरिता सिंह, आंचल मिश्रा, रूबी पोद्दार, सुभाषनी अवस्थी, पूर्व पार्षद बिंदु सिंह, प्रियंका अवस्थी, अमिता अवस्थी, कुसुम यादव, प्रीति पाठक, नेहा मौर्या, नीलम चौधरी, सीमा गौतम, प्रेरणा त्रिपाठी, रंजना शुक्ला, रूपम गुप्ता, सपना गुप्ता, स्वाति पांडे, गार्गी त्रिपाठी आदि हजारों महिलाएं उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें : प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, गन्ने का मूल्य 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ा