UPKeBol : बाराबंकी। अपने मिलनसार कार्य व्यवहार के कारण कार्यकर्ताओं में बहुत लोकप्रिय थे पार्टी के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय अनिल यादव जिस कार्य में लग जाते थे। उसे पूरा करके ही मानते थे। यह बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कही। पूर्व मंत्री श्री गोप जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा पदाधिकारी स्वर्गीय अनिल यादव की पुण्यतिथि पर तुषार यादव द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए UPPCL ने जारी किए 43 करोड़, बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत
राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री ने स्मृति शेष अनिल यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व मंत्री ने स्वर्गीय अनिल यादव के जीवन से जुड़ी हुई यादों को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा स्वर्गीय अनिल यादव छात्र जीवन से ही संघर्षशील व्यक्ति थे, उन्होंने छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में तमाम उत्कृष्ट कार्य किए जो आज भी छात्र राजनीति करने वालों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
संघर्ष से वो कभी नहीं कतराये पार्टी के विस्तार के लिए अक्सर वो गांव गरीब गुरबत में रहने वाले लोगों से सीधा जुड़ाव रखते थे, बड़े राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद भी उनमें घमंड रती मात्र नहीं था, वह जन समस्याओं निस्तारण के लिए हमेशा अधिकारियों से मिलकर पीड़ित की परेशानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरा प्रयास करते थें। ऐसे संघर्षशील कर्तव्यनिष्ठ साथी अनिल यादव आज हमारे बीच में नहीं है, परंतु उनके द्वारा किए गए पार्टी हित के कार्यों से नौजवान कार्यकर्ताओं को सीख लेते यह जानना समझना चाहिए कि पार्टी मे रहकर संगठन के लिए कैसे कार्य किया जाता है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व महामंत्री की पुण्यतिथि पर सपाइयो ने दी श्रद्धांजलि
उनके द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्यों के कारण ही आज हम सब उनको याद करने के लिए एकत्रित हुए। इसलिए आप सब से कहना चाहता हूं जो भी कार्यकर्ता पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर परिश्रम से पार्टी में कार्य करता रहता है निश्चित जानिए एक दिन कामयाबी के शिखर पर जरूर पहुंचता है।
राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से बताया स्वर्गीय अनिल यादव को पार्टी कार्यों के प्रति इतना लगाओ था कि वह गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद भी पार्टी कार्यों को निरंतर करते रहते थे। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार कार्यकर्ता को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब मिलकर 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में बाराबंकी की सीट को जीतकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करें।
इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने स्वर्गीय अनिल यादव के बेटे तुषार यादव के साथ जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को स्वर्गीय अनिल यादव जी की पुण्यतिथि पर फल वितरित किए।
विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, मोहम्मद रिजवान संजय, कामता प्रसाद यादव, यशवंत यादव, हुमायूं नईम खान, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, जिला सचिन ज्ञान सिंह यादव, उमाकांत यादव, सिराज उस्मानी, चौधरी फरजान उस्मानी, हसमत अली गुड्डू, चंद्रप्रकाश राजवंशी, पूर्व सभासद दीपक गुप्ता, प्रबुद्ध सभा जिला अध्यक्ष करन कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रोहित कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत सिंह गौतम, सुरेश चंद्र गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष आकाश यादव, शुभम यादव, आदि प्रमुख कार्यकर्ता ने स्वर्गीय अनिल यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। विचार गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह ने किया।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए UPPCL ने जारी किए 43 करोड़, बिजली उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से मिलेगी राहत