- पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, अखिलेश यादव बोले बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप… देखें Video
- यूपी में शाम 5 बजे तक 57.54% मतदान हुआ, कई स्थानों पर बार-बार खराब होती रही evm मशीन, हलकान रहा प्रशासन
नई दिल्ली। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 102 लोकसभा सीटों पर मतदान गहमा गहमी, आरोप प्रत्यारोप और छुटपुट झड़पो के बीच खत्म हो गया। शाम को मतदान समाप्त होते ही सपा मुखिया अखिलेश यादव काफी आत्मविश्वास में नजर आए बोले पहले चरण की हवा और पश्चिम यूपी की हवा से बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप रहा। यह हवा बीजेपी का पूरे यूपी और देश में पूरी तरह से सफाया करेगी। यूपी में शाम 5 बजे तक 57.54% मतदान हुआ, कई स्थानों पर बार-बार evm मशीन खराब होती रही जिससे प्रशासन हलकान रहा।
यह भी पढ़ें : कैसरगंज सीट से करण भूषण सिंह हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार
आपको बताते चलें कि शुक्रवार को पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। बार-बार कई स्थानों पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिलती रही जिससे प्रशासनिक अधिकारी हलकान रहे। उधर कुछ स्थानों पर छुटपुट झड़प और कहासुनी के बीच वोट डाले गए।
अंडमान निकोबार में शाम 5 बजे तक 56.87% मतदान हुआ वहीं अरुणाचल प्रदेश में 63.27%, आसाम में 70.77% वोटिंग, बिहार में 46.32%, छत्तीसगढ़ में 63.41% मतदान हुआ। जम्मू कश्मीर में 65.08%, लक्ष्यद्वीप में 59.02% वोटिंग, मध्य प्रदेश में 63.25%, महाराष्ट्र में 54.85% मतदान, मणिपुर में 67.66%, मेघालय में 69.91% मतदान हुआ। वहीं मिजोरम में 52.73%, नागालैंड में 55.79% मतदान हुआ जबकि
पुडुचेरी में 72.84%, राजस्थान में 50.27% मतदान, सिक्किम में 67.58%, तमिलनाडु में 62.02% वोट डाले गए। त्रिपुरा में 76.10%, उत्तर प्रदेश में 57.54% वोटिंग और उत्तराखंड में 53.56% तथा वेस्ट बंगाल में 77.57% मतदान हुआ।
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान खत्म होते ही गौतम बुद्ध नगर में सपा मुखिया अखिलेश यादव काफी आत्मविश्वास में नजर आए बोले पहले चरण की हवा और पश्चिम यूपी की हवा से बीजेपी के पहले दिन का पहला शो ही फ्लॉप रहा। यह हवा बीजेपी का पूरे यूपी और देश में पूरी तरह से सफाया करेगी।
देखें Video 👇
शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार शाम को प्रथम चरण का मतदान खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों से कहा कि शाम 6 बजे मतदान खत्म हो चुका है। मतदान पूरी तरह से शांति पूर्ण संपन्न हुआ है। अभी कुछ जगह से टोटल वोटिंग प्रतिशत आना शेष है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान रहा है। फाइनल वोटिंग प्रतिशत सुबह आयोग शेयर करेगा।
चुनाव आयोग से की सपा की शिकायत
समाजवादी पार्टी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत बीजेपी ने चुनाव आयोग से की है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए पत्र लिखा है कि सोशल मीडिया साईट एक्स पर सपा ने पहले चरण का प्रचार ख़त्म होने के बाद भी अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की जो चुनाव आचार संहिता का सरासर उल्लंघन है।
यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत एक नजर में 👉
- बिजनौर में 54.68%.
- कैराना में 58.68%.
- मुरादाबाद में 57.65%.
- मुजफ्फरनगर में 54.91%.
- नगीना में 58.05%.
- पीलीभीत में 60.23%.
- रामपुर में 52.42%.
- सहारनपुर में 63.29%.
शाम 5 बजे तक देश के विभिन्न राज्यों का मतदान प्रतिशत👉
- अंडमान निकोबार 56.87%.
- अरुणाचल प्रदेश 63.27%.
- असाम 70.77%.
- बिहार 46.32%.
- छत्तीसगढ़ 63.41%.
- जम्मू कश्मीर 65.08%.
- लक्ष्यद्वीप 59.02%.
- मध्य प्रदेश 63.25%.
- महाराष्ट्र 54.85%.
- मणिपुर 67.66%.
- मेघालय 69.91%.
- मिजोरम 52.73%.
- नागालैंड 55.79%.
- पांडुचेरी 72.84%.
- राजस्थान 50.27%.
- सिक्किम 67.58%.
- तमिलनाडु 62.02%.
- त्रिपुरा 76.10%.
- उत्तर प्रदेश 57.54%.
- उत्तराखंड 53.56%.
- वेस्ट बंगाल 77.57%
यह भी पढ़ें : कैसरगंज सीट से करण भूषण सिंह हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार