- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आधीरात को हुए गिरफ्तार
- दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम हाउस की हुई तलाशी फिर ईडी ने किया गिरफ्तारी का ऐलान
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal arrested at midnight : दिल्ली। शराब घोटाला केस के लपेटे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी आ गए हैं। गुरुवार शाम को पहुंचे ईडी के अधिकारियों ने दो घंटे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से पूंछताँछ के बाद आधीरात को मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी का ऐलान कर दिया। उन्हें ईडी हेडक्वार्टर ले जाया गया है। वहीं आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सीएम केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एरिया छावनी में तब्दील है।पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें : बहराइच में स्टेशन रोड से सरेशाम पलक झपकते ही बाइक ले उड़े चोर
शराब घोटाला केस की आंच से दिल्ली सरकार झुलस रही है। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चपेट में आ गए हैं। शराब घोटाला केस के मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई बार नोटिस जारी की लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए। इस पर गुरुवार शाम को ईडी हेड क्वार्टर से अधिकारियों की टीम दिल्ली में स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंच गई।
बताया जा रहा है की ईडी टीम के आवास पहुंचने पर औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अधिकारियों ने 2 घंटे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बंद कमरे में पूछताछ की। इसके बाद अधिकारियों ने सीएम हाउस की तलाशी ली फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का ऐलान कर दिया।
- केजरीवाल के घर के का एरिया छावनी में तब्दील, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को किया गया तैनात
उधर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कर ईडी दफ्तर ले जाया गया है। गिरफ्तारी के बाद ED हेडक्वार्टर में ही सीएम अरविंद केजरीवाल का मेडिकल करवाया जाएगा। RML हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम ED हेडक्वार्टर आकर केजरीवाल का मेडिकल करेगी। कल शुक्रवार को सीएम केजरीवाल को MPMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोलीं भारत के स्वतंत्र इतिहास का शर्मनाक दृश्य
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।
जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। दिल्ली सरकार की मिनिस्टर आतिशी ने गिरफ्तारी के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए कहा भाजपा को इसका खामियांजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। मंत्री आतिशी ने कहा की गिरफ्तारी हो गई तो क्या सीएम केजरीवाल ‘इस्तीफा नहीं देंगे, जेल से ही सरकार चलाएंगे।
यह भी पढ़ें : बहराइच में स्टेशन रोड से सरेशाम पलक झपकते ही बाइक ले उड़े चोर