UPKeBol : मेरठ। यूपी के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। पवित्र करवा चौथ त्यौहार के अवसर पर जब महिलाएं अपने सुहाग के लिए व्रत रखकर पूजा करती है, तब एक विवाहिता करवा चौथ की शॉपिंग अपने पति के साथ करने के बाद सामान समेटकर जीजा के संग फरार हो गई। करवा चौथ के मौके पर पत्नी की फोटो लिए पति थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक फरार पत्नी और उसके जीजा का पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें : बहराइच मे सौतेली मां ने मासूम बेटे को खिलाया जहर, हालत गंभीर, केस दर्ज
आज करवा चौथ का त्यौहार है घरों में तैयारी चल रही है इसी तरह यूपी के मेरठ जिला अंतर्गत थाना जानी क्षेत्र के सिसौला गांव निवासी अशोक कुमार ने भी 2 दिन पूर्व पत्नी प्रिया के साथ करवा चौथ की तैयारी के लिए शॉपिंग किया था। अशोक का कहना है कि मंगलवार को वह काम पर गया हुआ था तभी उसकी गैर मौजूदगी में उसका जीजा राहुल उसकी पत्नी प्रिया को बहला फुसलाकर भगा ले गया। अशोक के मुताबिक करवा चौथ की शॉपिंग के दौरान खरीदे गए सामान और डेढ़ साल के बेटे सहित 15 हजार रुपये नगदी को भी पत्नी प्रिया अपने साथ ले गयी है।
जानी थाने पर पत्नी की फोटो के साथ पहुंचे अशोक ने पुलिस को बताया कि जीजा राहुल अक्सर घर आता रहता था और पत्नी से लच्छेदार बातें किया करता था। अशोक ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी नहीं समझी। अशोक ने बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में उसका जीजा पत्नी को बेटे सहित भाग ले गया है।
इस मामले में जानी थाने के प्रभारी निरीक्षक ने अशोक की पत्नी का फोटो लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक फरार पत्नी और उसके जीजा का पता नहीं चल सका है। करवा चौथ के अवसर पर बेबस अशोक थाने के चक्कर लगा रहा है।
पत्नी को बोली लगाकर बेंच सकता है जीजा
पीड़ित अशोक ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा राहुल अपराधिक प्रवृत्ति का है। ऐसे मेवा पत्नी को बोली लगाकर भेज सकता है गंदे काम भी करवा सकता है। पत्नी के साथ बेटे को भी बेचे जाने की आशंका अशोक ने जताई है।
2019 में हुई थी दोनों की शादी
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित पति अशोक ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेडा आदिपुर गांव निवासी प्रिया के साथ हुई थी। उन दोनों से डेढ़ साल का बेटा भी है। अशोक ने बताया कि दंपति जीवन सुख में चल रहा था लेकिन जब से जीजा राहुल घर आने लगा तब से समस्या बढ़ गयी।
यह भी पढ़ें : बहराइच मे सौतेली मां ने मासूम बेटे को खिलाया जहर, हालत गंभीर, केस दर्ज