- अयोध्या से जाना चाहिए इस सरकार की विदाई का बड़ा संदेश : अखिलेश यादव
- बीजेपी ने सिर्फ अमीरों के कर्जा किया माफ हम गरीबो का करेंगे : अखिलेश
अयोध्या। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में बुधवार को अयोध्या पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा सावधान हो जाईए, इस बार यह सरकार आ गई तो न देश बचेगा न ही संविधान।
यह भी पढ़ें : CBSE बोर्ड परीक्षा में चमका बहराइच का अनमोल, 96 प्रतिशत अंक हासिल कर सपनों को लगाया पंख
जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि इस सरकार की विदाई का बड़ा संदेश अयोध्या से पूरे देश में जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव पड़ा का नहीं बल्कि आम जनता का चुनाव है, जनता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि मतदान से लगातार स्पष्ट संदेश भाजपा को मिल रहा है, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो स्थितियां बन रही है उसके तहत सातवें चरण का मतदान होने तक जनता का गुस्सा भी स्पष्ट सामने दिखाई पड़ने लगेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ अमीरों का ही कर्जा माफ किया है, लेकिन अगर हमारी सरकार बनी तो हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। हमारे युवाओं ने मेहनत की, तैयारी की सालों तक लगे रहे कि उन्हें नौकरी मिलेगी। लेकिन, ये दुर्भाग्य है इस सरकार में हर बार पेपर लीक हो गया। उनकी सारी मेहनत पानी में मिल गई। नौजवानों को भाजपा नौकरी नहीं दे पा रही है। किसानों की बोरी ने इन्होंने पांच किलो खाद चोरी की फिर से सरकार आई, तो ये लोग 10 किलो चोरी करेंगे।
सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समय समय पर काले कानून लेकर आई थी। भाजपा ने जो महंगाई बढ़ाई है न उसको आप सभी जानते ही होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 10 सालों में सिर्फ भाजपा वालों का विकास हुआ है। भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीटती है लेकिन किसानो की हालत और बदहाल होती जा रही है । सपा मुखिया ने कहा कि आप जानते ही होंगे आज तक कितने किसानों की आय दोगुनी हुई।
उन्होंने लोगों से सवाल किया कि मोटरसाइकिल 5 साल पहले कितने में आती थी। डीजल कितना महंगा कर दिया। दवा महंगी कर दी जो पैरासिटामॉल 500 एमजी की आती थी। आज वो भी 650 वाली काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी वालों को तो जबरदस्ती वैक्सीन लगवा दी। जिन्होंने लगवाई है उनको दिल की बीमारी जल्दी हो रही है। भाजपा ने सबसे चंदा वसूल लिया। इसी वजह से महंगाई है। ये लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले परिवारवाद की बात करते हैं अब यह पीडीए ही मेरा परिवार है। सभा में उन्होंने मित्रसेन यादव का भी नाम लेकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया।
टूटा मीडिया मंच कई पत्रकारो को लगी चोट
अखिलेश यादव के जनसभा में मीडिया का मंच टूट गया। कई पत्रकार चोटहिल हो गए। सपा के कार्यकर्ताओं के मीडिया मंच पर चढ़ने की वजह से मीडिया मंच टूट गया। इसकी सूचना जब सपा मुखिया अखिलेश यादव को मिली तो उन्होंने पहुंचते ही पत्रकारों का हाल पूछा और सकुशल रहने की कामना की।
यह भी पढ़ें : CBSE बोर्ड परीक्षा में चमका बहराइच का अनमोल, 96 प्रतिशत अंक हासिल कर सपनों को लगाया पंख