UPKeBol : सुल्तानपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज जिले के इसौली विधानसभा के अझुई गांव में थे। यहां वे पूर्व विधायक स्व अबरार अहमद को श्रद्धांजलि देने पहुँचे थे। पूर्व विधायक अबरार अहमद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ सुख दुख में खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़े : अयोध्या में दिसंबर तक पूरा हो जाएगा रामपथ का निर्माण
यहां आई भीड़ का अभिवादन स्वीकारा एवं 2024 के लिए जुट जाने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक अबरार अहमद को एक बेहद ईमानदार और जनता के प्रति समर्पित वाला नेता बताया। यहां अखिलेश यादव ने कहा कि बुनियादी सवालों पर जनता वोट करेगी तो बीजेपी का यूपी से सफाया होगा। सभी अस्सी सीटों पर जीरो हो जाएगी।
अपराधी भाजपा से जुड़ा है, तो बुलडोजर में तेल खत्म हो जाता है या चाभी खो जाती है : अखिलेश
पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि, मृतक डॉ के परिजनों से की फोन पर बात, दिया मदद का भरोसा
जिले के सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर घनश्याम तिवारी की रंगदारी में दबंगों द्वारा पीट-पीटकर की गई हत्या के संबंध में मीडिया से बातचीत दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि शासन ने पीड़ित परिवार को जो भी आश्वासन दिया है उसे 24 घण्टे में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की और दुख की घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिया।
मीडिया से रूबरू अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी भाजपा से जुड़ा कोई अपराध करता है तो बाबा के बुलडोजर में तेल खत्म हो जाता है या चाभी खो जाती है। गौरतलब है कि डॉ की हत्या का आरोपी अजय नारायण सिंह भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे गिरीश नारायण सिंह बब्बन का भतीजा एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह का भाई है।
अमेठी जिले के संजय गांधी हॉस्पिटल पर हुई कार्रवाई को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच हो जाने दीजिये। डॉक्टरों को नसीहत देते हुए कहा कि डॉक्टरों को भी संजीदा होना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 80 सीटों पर चुनाव लड़ने पर हुए सवाल पर अखिलेश यादव बोले कि मीडिया के लोग झगड़ा लड़ाना चाहते हैं। जब बड़े नेताओं ने निर्णय ले लिया है तो उस पर क्या कहना।
इस अवसर पर इसौली विधायक ताहिर खान, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता अनूप संडा, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, महामंत्री सलाहुद्दीन अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर राम सहाय यादव, पृथ्वीपाल यादव, उपाध्यक्ष सज्जाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ श्रवण यादव, सचिव मनोज अग्रवाल, सुरेश यादव, बृजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : अयोध्या में दिसंबर तक पूरा हो जाएगा रामपथ का निर्माण